ग्रामोदय से अभ्युदय एक जन आंदोलन:सुशील बरुआ

Jan 25 2026

ग्वालियर। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुपावली द्वारा नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति के सहयोग से बेरजा सेक्टर के ग्राम सुपावली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक चेतना, जनभागीदारी एवं समग्र विकास की भावना को सशक्त करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम गौतम ने की।
कार्यक्रम में में श्री बरुआ ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय एक जन आंदोलन है, जिसमें शासन के साथ समांज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वहीं समाजसेवी हरिओम गौतम ने ग्राम विकास में शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक दायित्वों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन रामदास माहौर ने किया तथा अंत में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।