राजपाल सिकरवार बने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष
Jan 24 2026
भितरवार। स्थानीय अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजपाल सिकरवार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नवल श्रीवास्तव को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं एडवोकेट अनिल नामदेव सचिव बने हैं। बृजेंद्र यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर रामू गुर्जर निर्वाचित हुए हैं।
अभिभाषक संघ के द्विवर्षीय कार्यकारिणी के गठन को शनिवार को चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए हुए चुनाव में पंजीकृत 56 मतदाता अभिभाषकों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र सिंह सिसोदिया के द्वारा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार राजपाल सिंह सिकरवार निर्वाचित घोषित हुए और सचिव पद पर अनिल कुमार नामदेव एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामू गुर्जर निर्वाचित घोषित किए।
शनिवार को भितरवार सिविल न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक कक्ष में निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र सिंह सिसोदिया के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमें अभिभाषक संघ के निर्वाचन में जहां अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें राजपाल सिंह सिकरवार को 34 मत प्राप्त हुए वहीं उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार नवल श्रीवास्तव को 22 मत मिले प्राप्त हुए। इस प्रकार राजपाल सिंह सिकरवार ने 12 मतों से जीत हासिल की। वहीं सचिव पद के लिए भी दो उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें रामनारायण दिघर्रा को 25 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी अनिल नामदेव को 31 मत प्राप्त हुए इस प्रकार श्री नामदेव ने अपने प्रतिद्वंदी श्री दिघर्रा को 6 मतों से पराजित किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो उम्मीदवार मैदान में थे।जिसमें गजेंद्र जाटव को 24 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी रामू गुर्जर को 32 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री गुर्जर ने 8 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार ब्रजेंद्र सिंह यादव के विरोध में किसी ने नामांकन फार्म जमा नहीं किया। जिससे बृजेंद्र यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं लाइब्रेरियन मनोज परिहार, सह सचिव अशोक परिहार एवं कार्यकारिणी सदस्य चंद्रमणि भार्गव चुने गए। निर्वाचित हुई अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी का सभी अभिभाषकों ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









