मल्टी स्पेशलिटी नि:शुल्क मेडीकल कैम्प 31 जनवरी को
Jan 24 2026
ग्वालियर। सिन्धु सोशल एण्ड कल्चरल सोसायटी ग्वालियर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश बनवारी की स्मृति में संस्था के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर 31 जनवरी शनिवार को प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक मल्टी स्पेशलिटी नि:शुल्क मेडीकल कैम्प का आयोजन करने जा रही है।
इस कैम्प में सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली के चार डॉक्टर्स जिसमें डॉ. लक्ष्मीकांत तोमर (न्यूरोलॉजी), डॉ. नरेश बंसल (गैस्ट्रोलॉजी), डॉ. अभिनव गुलियानी (लंग्स चेस्ट) एवं डॉ. अनीता गंगेर (नेत्र रोग विशेषज्ञ) के रूप में अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे।
सिन्धु सोशल एण्ड कल्चरल सोसायटी के राजेश वाटवानी, डॉ. अशोक जैसवानी, रोशन गाबरा डॉ. सीपी लाडकानी, दीपक श्रीचंद जैसवानी, डॉ. रोहित मगनानी एवं डॉ. राजेश हबलानी ने बताया कि यह आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स के श्रीमंत माधवराव सिंधिया सभागार में होगा। इस शिविर में आने वाले मरीजों के लिए एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई, पीएफटी, ईसीजी, एलएफटी तथा अन्य जांचें एवं आवश्यक दवाईयां नि:शुल्क एवं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









