बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सुंदर प्रस्तुतियां दी
Jan 24 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधव राव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में कला रंग मंच पर राजस्थानी देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सुंदर प्रस्तुतियां दी। जिसने दर्शकों को मन को मोहित कर लिया। कार्यक्रम में विभिन्न कैटेगरी में यह प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बच्चों ने अपनी कला बिखेरी। समूह नृत्य प्रतियोगिता, क्लासिकल व सेमी क्लासिकल दो आयु वर्गों जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई। साथ ही एकल व युगल नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल व सेमी क्लासिकल कैटेगरी में हुई। जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शोभा सिंह, ब्रजबाला मिश्रा, संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, दिनेश जैन, धीरज गोयल, अशोक जैन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









