राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

Jan 24 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस जागरूकता सेमिनार का आयोजन मॉडल स्कूल दर्पण कॉलोनी ठाठीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। सेमिनार में छात्राओं को सरल एवं प्रभावी भाषा में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
कार्यक्रम में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने छात्राओं से कहा कि बालिकाएँ समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩा चाहिए। सेमिनार में कानूनी सलाहकार एडवोकेट ममता जादौन ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्वेच्छा सिकरवार ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाया।
यह कार्यक्रम बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन का एक सराहनीय प्रयास रहा। विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव कंचन राव द्वारा किया गया।