नशा व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की शक्ति को कमजोर करता है-हरिओम गौतम
Jan 24 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन की नवांकुर संस्था श्री कनहरदास शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा डबरा विकासखंड के पिछोर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रामजानकी पंडा, जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, मुख्य वक्ता समाजसेवी हरिओम गौतम अध्यक्ष, रमन शिक्षा समिति उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि पीयूष श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिछोर, प्राचार्य आरके शाक्यवार, समाजसेवी मो. रईस खान, वरिष्ठ शिक्षक आत्मप्रकाश नागार्च, पार्षद सागर वंशकार एवं उमाशंकर परिहार अध्यक्ष, नवांकुर संस्था श्री कनहर दास शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति मंचासीन रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रामजानकी पंडा ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के युवाओं की निर्णायक भूमिका है। यह अभियान शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत युवा साथी श्रमदान, रैली, चौपाल एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुँचा रहे हैं।
मुख्य वक्ता हरिओम गौतम ने युवाओं से आह्वान किया कि नशा व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की शक्ति को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की ऊर्जा हैं, यदि यही ऊर्जा नशे में नष्ट होगी तो राष्ट्र की प्रगति रुक जाएगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढऩे का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के युवा शासन और आम नागरिकों के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के तहत युवा साथियों को ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक संपर्क जैसी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित करनी चाहिए। आरके शाक्यवार ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और यदि युवा सशक्त, स्वस्थ एवं सक्षम होगा तो देश स्वत: प्रगति करेगा। आत्मप्रकाश नागार्च ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद को शासन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी बताते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर प्रशांत कुशवाह, इकरार खान, भारतसिंह परिहार, योगेश यादव, प्राची नागार्च, मुकेश परिहार, लोकेंद्र यादव, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. रईस खान द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन उमाशंकर परिहार ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









