हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही-डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Jan 24 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा बसंत पंचमी महोत्सव कार्यक्रम शकुंतलापुरी स्थित इन्फेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित किया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माला पहनाकर दीप प्रज्ज्वलित किया तपश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आशु श्रीवास ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य है और आज के पावन अवसर पर इन्हें सम्मानित कर हम गौरवान्वित ही रहे है। वही श्रीमती लता सिंह ने भी छात्राओं को बधाई दी। डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि मां सरस्वती के पावन अवसर पर विद्यालय की नन्ही मुन्नी बेटियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। वही मुख्य अतिथि जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है में इनकी प्रशंसा करता हूं। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय की 30 छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। वही विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री श्रीमती लता सिंह, मंडल अध्यक्ष आशु श्रीवास, श्रीमती ऊषा मुकेश मौर्य, प्राचार्य श्रीमती रीना गुप्ता एवं संचालक चंद्रभान सिंह भदौरिया,उपस्थित रहे।
इस अवसर परचंद्रभान सिंह भदौरिया, दिनेश शुक्ला, मीना अष्ठाना, निशा प्रजापति, सुमन शर्मा, रोशनी गुप्ता, सपना भदौरिया, चारु शर्मा, ऋतु झा, अर्चना तिवारी, रानी चौहान, शिवानी यादव, नेहा श्रीवास्तव उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंद्राणी दोहरे एवं आभार रीना गुप्ता ने किया।