यूथ हॉस्टल्स: एनसीसी कैडेट्स ने दिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को गार्ड आफ ऑनर
Jan 24 2026
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर फोर्ट यूनिट के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर यूथ हॉस्टल शहीद त्रिमूर्ति सर्किल हेम सिंह की पैरेड पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे के जनक सुभाष चंद्र बोस की जयंती जो पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती समीक्षा गुप्ता, रमेश अग्रवाल, विजय गर्ग, रामनारायण मिश्रा, शैलेंद्र माहौर,जयदेव गुप्ता, संतोष दास एवं अन्य सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर एवं रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड के साथ नेताजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था जिसका नेतृत्व केप्टन समीर भार्गव द्वारा किया गया।
अतिथि रमेश अग्रवाल ने नेता जी द्वारा दिए गए विभिन्न देशों के सहयोग से आजादी के प्रयासों की जानकारी दी। श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने सभी नागरिकों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त आजादी को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुनील राय, भूपेंद्र शर्मा, गौरव सिंघल, निर्मल दास, देवेन्द्र बांदिल, पवन गर्ग, विशाल जैन, रविआनंद गौड़, राजकुमार माहौर, अजय गुप्ता, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, उदय गर्ग, भरत जाजोरिया ने नेताजी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से किया गया। एसोसिएशन की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र माहौर द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









