बदला मौसम का मिजाज, 27-28 जनवरी को मावठे के आसार
Jan 24 2026
ग्वालियर। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 27-28 जनवरी को मावठ के आसार बताए जा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर भारत के साथ-साथ ग्वालियर-चंबल संभाग में भी नजर आने लगा है। इसी कारण आगामी दिनों में घना कोहरा छाने और मावठ की बारिश की संभावना जताई गई है।
27-28 जनवरी को हो सकती है मावठ
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी के बीच मावठ यानी बेमौसम बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम के कमजोर पडऩे पर फरवरी के पहले सप्ताह में बर्फीली हवाओं के साथ एक बार फिर कड़ाके की सर्दी लौटने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोहरे की तीव्रता बढ़ सकती है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









