स्वछता अभियान चलाया गया

Jan 23 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था ज्ञान प्रगति बिस्मिल शिक्षा प्रचार प्रसार समाज कल्याण समिति द्वारा मुरार सेक्टर 2 विलारा में स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत गूंजना गडऱोली में मंदिर प्रांगण मे स्वच्छता कर ग्रामीण वासियों को अपने आसपास मंदिर पार्क पाठशाला एवं क्षेत्र आदि को स्वच्छ रखने के लिए कहा गया। 
उपरोक्त अभियान में ज्ञान प्रगति बिस्मिल शिक्षा प्रचार प्रसार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर ने क्षेत्रीय निवासियों को कहा कि स्वच्छता साफ सफाई से हमारा मन प्रसन्न रहता है स्वास्थ्य अच्छा रहता है एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
इस अभियान में नवांकुर संस्था के शैलेन्द्र, संस्था प्रतिनिधि श्रीमती शर्मिला वर्मा, प्रस्फुटन समिति के सभी अध्यक्ष एवं सचिव इन्दर सिंह, राजेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह, राजेश कुशवाह, कोमल जाटव, रामनरेस यादव, सुरेश कुमार, नीलेश जाटव, हरकंठ कुशवाह, रामवरण शर्मा, महेंद्र सिंह कुशवाह, जानवेद जाटव, रणवीर बघेल, महेंद्र प्रताप सिंह रामकृष्ण गुर्जर महावीर सिंह बघेल सोनू बघेल नीलेश कुशवाहा नमन भार्गव अमित यादव प्रकाश सिंह रणवीर सिंह दिनेश सिंह ऋषि कुमार शिवम सिंह वासुदेव सिंह सत्येंद्र गुर्जर शिवराज बुंदेला मुकेश आदि उपस्थित रहें। अतिथियों का आभार सभाराम बघेल ने व्यक्त किया।