नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

Jan 21 2026

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ब्रह्माकुमारीज संस्था की मेडिकल फाउंडेशन एवं सिम्स हास्पिटल ग्वालियर द्वारा 22 जनवरी गुरुवार को आयोजित होगा।
बीके प्रहलाद भाई ने बताया कि मरीज माधौगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शिविर का लाभ ले सकते हैं। शिविर में हृदय एवं डायबिटीज, हड्डी एवं जोड़ रोग, पथरी एवं पेट रोग, महिला रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जाएगा। वहीं बीपी, शुगर की जांच की जाएंगी।