अंकित बघेल डबरा ब्लॉक अध्यक्ष बने

Jan 21 2026

ग्वालियर। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह, जिला अध्यक्ष भारती सागर के नेतृत्व में ब्लॉक डबरा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमति से अंकित बघेल (सपोर्ट स्टाफ) सिविल अस्पताल डबरा को डबरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर मौजूद सभी आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर संघ के कोमल सिंह, भारती सागर, पुष्पेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, पंकज शर्मा, बलवीर पाल, वरुण गोस्वामी, मुकेश साहू,धर्मवीर शुक्ला, आकाश रावत, बलवीर पाल, हिमांशु ,दलवीर ,मीनू, रामा मंडेलिया हेमलता डॉ.चुन्नीलाल झा, हरिओम सौदे एवं अन्य कई आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद थे।