मल्टीलेवल कार पार्किंग का पानी महाराज बाड़ा पर भरा
Jan 21 2026
ग्वालियर। महाराज बाड़ा पर बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग के तलघर में जमीन से निकल रहा पानी परेशानी की वजह बन चुका है। लगभग 8 से 10 फीट तक तलघर के भरे पानी को कंपनी के द्वारा निकाला गया, जिससे महाराज बाड़ा पर पानी भर गया। इसके कारण पैदल चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महाराज बाड़ा पर पेडिस्ट्रियल जोन बनाने के लिए गोरखी में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जा रही है। इस साल हुई जोरदार बारिश के कारणं महाराज बाड़ा क्षेत्र में भूजलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण पानी की पूर्ति के लिए की गई बोरिंग से लगातार जमीन का पानी अपने आप बाहर निकल रहा है। इसके कारण मल्टीलेवूल कार पार्किंग के बेसमेंट में लगभग 8 से 10 फीट पानी भरा हुआ है।
मल्टीलेवल पार्किंग में भरे पानी को कंपनी के कर्मचारियों ने गत रात को बड़े-बड़े पंपों की मदद से बाहर निकाला, जिसके कारण महाराज बाड़ा की सडक़ पर लगभग 2 फीट तक पानी भर गया। इस पानी के बीच से ही पैदल चलने वाले लोगों को निकलना पड़ा जबकि दो पहिया वाहन चालक भी परेशान हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









