हमें एक होकर जातिवाद गुलामी से एक होकर लडऩा है
Jan 21 2026
ग्वालियर। जिस तरह हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए एक होकर लड़ाई लड़ी और हमें आजादी दिलाई इसी तरह हमें एक होकर जातिवाद स्वरूप गुलामी से एक होकर लडऩा है जिससे हमारे आने वाली पीढी को जातिवाद का दंश न झेलना पड़े, जो हमें झेलना पड़ा। यह बात अनिल चौधरी ने सकल हिंदू समाज द्वारा गुढ़ा गुढ़ी के नाके पर आयोजित समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कहीं। चौधरी ने कहा कि जातिवाद के कारण हमारा देश विकास के क्रम में पीछे रह गया है। जातिवाद के कारण हमारी शक्ति क्षीण हुई है। अब समय आ गया है कि हम सब एक होकर अपने भारत को विश्व गुरु बनाये और विश्व के कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाये।
इस अवसर पर अनिल चौधरी, रामगोपाल यादव, अरुण चौहान, जनवेद चौरसिया, जगमोहन कुशवाह, शिवेंद्र राठौर, किशोर जैन, गजेंद्र दंडोतिया, बबलू तोमर, महेंद्र वर्मा, बंटी कुशवाह, सुदामा गौड़, नवीन कुशवाह, देवेंद्र तोमर, धीरसिंह भदौरिया, रवि बांगडे,अनूप गोस्वामी, शिवनारायण आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









