ग्वालियर के युवक ने भोपाल में फांसी लगाई,मौत
Jan 21 2026
ग्वालियर। भोपाल के ऐशबाग इलाके में रह रहे ग्वालियर के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार तडक़े पत्नी ने शव देखा और परिजन को सूचना दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
ऐशबाग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।
धीरेन्द्र सिंह जाट पुत्र माधव सिंह जाट मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था। वह भोपाल के ऐशबाग इलाके में शालीमार स्लेयिंग अपार्टमेंट में पत्नी के साथ रहता था। वह भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक करने के बाद 7 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 3 साल पहले परिवार ने ग्वालियर की ही एक युवती से उसकी शादी कर दी थी।
बुधवार तडक़े धीरेंद्र ने घर के ड्राइंग रूम में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। पत्नी ने सुबह फंदे पर शव लटका देखा और परिजन को बताया। पुलिस का कहना है सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारण का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
धीरेंद्र के चाचा भगत सिंह ने बताया कि धीरेंद्र से उनकी आखिरी बातचीत गत शाम को हुई थी। तब वह सामान्य रूप से बात कर रहा था। किसी परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया। धीरेंद्र के पिता एक सरकारी बीमा कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि उसकी पत्नी हाउस वाइफ है।
अगले महीने उसके चचेरे भाई का जन्मदिन है। धीरेंद्र ने उससे भी बातचीत की थी और अच्छा तोहफा लेकर ग्वालियर आने का भरोसा दिलाया था। धीरेंद्र के चाचा ने किसी भी तरह की पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड की आशंका से भी इनकार किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









