नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने किया मिष्ठान वितरण

Jan 21 2026

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नबीन को निर्विरोध 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर ग्वालियर महानगर के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरण किया तथा आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और नितिन नबीन जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर देशहित में कार्य करेगी। ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि नितिन नबीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। 
इस अवसर पर अभय चौधरी, नीतेश शर्मा, मुन्नालाल गोयल, राकेश माहौर, मनोज भार्गव, विनय जैन, राजू पलैया, रामेश्वर भादौरिया, राजू सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सुधीर गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सत्येंद्र शर्मा, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, राघवेन्द्र कुशवाह, गौरव कुलश्रेष्ठ, सतपाल जादौन, अमर कुटे, कौशलेंद्र राजावत, डॉ. राकेश रायजादा, जितेंद्र घुरैया, राज भौंड, हिमांशु चौहान, आकाश श्रीवास्तव, श्रीमती शकुंतला परिहार, दिलीप कादु, श्रीमती नीता सिंघल,   नारायण प्रजापति, अंकित साहू, सक्षम गुहा, मनोज मुटाटकर, अंकित बंसल, सुनील भदौरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।