छप्परवाला पुल पर खंबा गिरा रास्ता हुआ बंद
Jan 20 2026
ग्वालियर। शहर के मुख्य मार्ग छप्परवाला पुल पर खंबा गिर जाने से रास्ता बंद हो गया, जिसके कारण वहां से तीन एवं चार पहिया वाहन नहीं निकल सके। इसके चलते लोगों को घूम कर जाना पडा। खंबा गिर जाने के कारण सुबह छप्परवाला पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर नगर निगम की जेसीबी मौके पर पहुंची और खंबे को हटाया।
नदी गेट से छप्परवाला पुल के लिए आने वाले मार्ग के बीच में केबल का खंबा गिर गया। तकरीबन 25 फीट लंबे खंबे ने पूरी सडक़ को बंद कर दिया। इसके कारण नदी गेट से छप्परवाला पुल आने वाले दो पहिया वाहन चालक मुश्किल से खंबे के पास से निकल पा रहे थे, जबकि तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को वापस लौटकर जाना पड़ रहा था।
सूचना मिलने पर नगर निगम ने खंबे को हटाने के जेसीबी को भेजा। जेसीबी की मदद से खंबे को हटाकर रास्ता खोला गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









