आबादी वाले क्षेत्र के हितग्राहियों को आवास योजना से लाभान्वित करें-मन्नू यादव
Jan 20 2026
भितरवार। आबादी वाले क्षेत्र के हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें। शासन की मंशानुरूप गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिलना चाहिए कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। यह बात नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने ज्ञापन देते समय तहसीलदार से कही। जनहित के लिए संघर्षरत नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव अपने कुछ साथियों साथ मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहसीलदार धीरज परिहार को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि नगर परिषद क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे पात्र परिवार हैं जो वर्षों से आबादी क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान मापदंडों और तकनीकी अड़चनों के कारण उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं उन्होंने ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी आग्रह करते हुए कहा कि यह प्रदेश के गरीबों के जनहित का मुद्दा है। इस मुद्दे को प्रदेश सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। जिससे हर पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।
वहीं उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। लेकिन व्यवहारिक स्तर पर कई पात्र हितग्राही इससे वंचित होने की स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों के पास सीमित भूमि है। या वे पारंपरिक रूप से बसे हुए हैं। जहां नए सर्वे या भूमि संबंधी प्रक्रियाओं के कारण योजना का लाभ अटक जाता है। वहीं उन्होंने ज्ञापन में आबादी क्षेत्र में बसे पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष प्रावधान करने की भी मांग की है।
इस अवसर पर पार्षद अजय यादव, मनोज गौड़, जीतू किरार, बंटी यादव, रिंकू कुशवाह, जोनी यादव, पार्वती शाक्य, अन्नू यादव आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









