समरसता, संस्कार और शिक्षा से मजबूत होगा राष्ट्र
Jan 20 2026
ग्वालियर। शहर में कई स्थानों पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों में वक्ताओं ने समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, संस्कार और शिक्षा से ही राष्ट्र मजबूत होगा। इस अवसर पर देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति से नशा मुक्ति समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अंबेडकर नगर की सुरेश बस्ती का हिंदू सम्मेलन थाटीपुर स्थित शंकर पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत कालीदास महाराज, मुख्यवक्ता जिला सह संघचालक अनिल पांडे, विशेष अतिथि सरिता पटेल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रहलाद सकवार, पं. रामस्वरूप शुक्ला, आर्य श्रद्धा पुष्प विशेषरूप से उपस्थित रहीं।
श्री पांडे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के देशसेवा के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कालिदास महाराज ने हिंदू समाज से जाति-पाति का भेद त्यागकर एक होने का आह्वान किया। आर्य श्रद्धा पुष्प बहन (बौद्ध विहार) ने सामाजिक मैत्री और नशामुक्ति पर बल दिया। श्रीमती पटेल ने संयुक्त परिवार, धार्मिक यात्रा एवं साथ में भोजन-भजन जैसे पंच परिवर्तन के सिद्धांत बताए। इस मौके पर सभी ने नशा नहीं करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया। भारत माता की आरती के बाद सहभोज हुआ।
लक्ष्मीनारायण बस्ती का हिंदू सम्मेलन लाल टिपारा गौशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक पाठक, विशेष अतिथि सरोज अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण मंदिर के संजय लघाटे रहे। अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक अशोक आनंद ने की।
वक्ताओं ने परिवार और समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से करें। अगर हम बदलेंगे तो समाज और राष्ट्र अपने आप परम वैभव के शिखर पर पहुंच जाएगा। वहीं नादरिया बस्ती का सम्मेलन बीके प्रहलाद भाई के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सुनील पाठक, विशेष अतिथि योजना शुक्ला रहीं।
हिंदू सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन
विश्वकर्मा बस्ती का 25 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन न्यू शांति नगर पार्क में किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र पचौरी, राहुल शाक्य, नवल किशोर बौहरे, वीरेंद्र साहू, पंकज शर्मा, अनुराग पचौरी, मनोज माहौर, पवन नामदेव, पवन गुप्ता, राजू साहू आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









