यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026 का पोस्टर लॉन्च
Jan 20 2026
ग्वालियर। शहर के युवाओं के नवाचारी विचारों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026 का आयोजन किया जा रहा है। पोस्टर का विमोचन मुख्य अतिथि न्यायाधिपति आनंद पाठक, निगमायुक्त संघप्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव वं उपायुक्त एसबीएम मुकेश बंसल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026 युवाओं को शहर की समस्याओं जैसे स्वच्छता, पर्यावरण, रोजगार, शहरी विकास, तकनीक एवं सामाजिक नवाचार से जुड़े समाधान प्रस्तुत करने का सशक्त मंच देगा। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संयोजक आकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस चैलेंज के माध्यम से चयनित श्रेष्ठ आइडियाज को मार्गदर्शन, प्लेटफॉर्म और आगे बढऩे के अवसर प्रदान किए जाएंगे, ताकि युवा अपने विचारों को वास्तविक समाधान में बदल सकें। इस अवसर पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ, यश कुशवाह, पुष्पेन्द्र राठौड़, सौरभ मिश्रा, संभव झा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









