जनवरी एवं फरवरी माह में होंगे विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रम-राजेन्द्र झा
Jan 20 2026
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष घनशयाम गुप्ता के निर्देश पर जनवरी एवं फरवरी माह में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसको लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं संरक्षक ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद्र जैन एवं जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर ने जिला एवं प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रम तय किए है।
जिसकी जानकारी पत्रकारों को प्रेसवार्ता में देते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन प्रदेश का इकलौता ऐसा संगठन है जिसने जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने व उनकी समस्याओं को दूर कराने का काम किया है।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा 2018 में जिले के प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर लोगों को सोशल मीडिया का दुरूपयोग रोकने हेतु जागरूक किया जो निरंतर 6 माह तक चला। 2019 में घायल का वीडियो न बनाओ पहले हॉस्पिटल पहुंचाओ जागरूकता अभियान चलाया। 2020 में लॉक डाउन में 450 लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया और जहां प्रशासनिक मदद नहीं पहुंच सकी वहां संगठन के सदस्यों ने राशन वितरित किया। इसी क्रम में 2021 में यातायात नियमों का पालन करने लोगों को जागरूक किया।
वहीं 2022 में घर घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलवाकर उनकी समस्या को दूर कराया। 2023 में यातायात नियमों का पालन कराने लोगों को जागरूक कर हेलमेट वितरित किए। इसके अलावा 2024 से 2025 तक बिजली के पोल एवं डिवाइडरों व सडक़ो पर बैठे पशुओं के सींगों पर रेडियम लगाने का अभियान तेजी से चलाया गया।
इसी क्रम में 2026 में मानव अधिकार प्रोटेक्शन एक बार फिर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों को तेजी से करने जा रहा है। जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परमर्श शिविर 24 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर के पास में शिविर लगाया जायेगा। जिसका शुभांरभ विधायक डॉ. सतीश सिकरवार करेंगे। शिविर में शहर के डॉ. जेसी गर्ग, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. विनय गौस्वामी एवं डॉ. प्रतीक जैन उपस्थित रहकर रोगी को नि:शुल्क परामर्श देंगे। स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए नि:शुल्क रजि. 23 जनवरी की शाम 5 बजे तक मोबा-9827392812, 9425187186, 8269235353 पर कॉल कर अवश्य करा लें।
नि:शुल्क ज्योतिष शिविर 1 फरवरी रविवार को दोपहर 12 से 4 कॉस्मो टॉवर हनुमान चौराहा जनक गंज में लगेगा। शिविर में ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन के नेतृत्व में शहर के जाने माने ज्योतिषाचार्य उपस्थित रहेंगे।
विधि परामर्श एवं नि:शुल्क सहायता यह शिविर 8 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित जीवायएमसी क्लब के सभागार में लगाया जायेगा। इसी प्रकार अन्य कार्यकम जो आगामी माह में किए जायेगे।
पत्रकारवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा, संरक्षक ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद्र जैन, जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर, सुलभ श्रीवास्तव, मोहित शर्मा मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









