हिन्दू समाज को अपनी परंपराओं और रीतियों से दूर नहीं जान चाहिए-डॉ चंद्रभान सचान
Jan 19 2026
ग्वालियर। आजाद बस्ती मुरार का हिंदू सम्मेलन आजाद नगर पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण पूरी मुरार से शोभा कलश यात्रा के साथ किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मातृत्व शक्ति और हिंदू समाज के लोग साक्षी बने।
संघ से पधारे मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग संयोजक डॉ चंद्रभान सचान ने संघ की 100 वर्षों की लंबी यात्रा के बारे में बताया और हिंदू सम्मेलन करने की क्यों जरूर पड़ी बताया, कहा कि हिन्दू समाज को अपनी परंपराओं और रीतियों से दूर नहीं जाना चाहिए हिन्दुओं को एक जुट करने का आव्हान किया हमे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने एवं मजबूत भारत की नींव रखने के लिए समाज को संगठित करना होगा।
वहीं संघ से पधारी अंजली हार्डीकर ने कहा पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि समाज नागरिक शिष्टाचार, समरसता, स्व बोध, पर्यावरण संरक्षण एवं कुटुंब प्रबोधन अपनाए तभी हमारा राष्ट्र और समाज सशक्त बनेगा आज हमे नदियों, पेड़, पशुओं का भी संरक्षण करना है ,तभी हमारी सकारात्मक सोच बनेगी। मुख्य अतिथि सन्त मुरलीधर कटारे ने सभी को आशीष वचन दिए, पदमा श्रीवास्तव ने बहुत ही सुंदर कविता पढ़ी।
कार्यक्रम में कालीचरण शर्मा, अजीत दीक्षित, संजय मंगल, सचदेवा बहन, सावित्री दीदी, नरेंद्र अग्रवाल, विकास झा, विनय गर्ग, रवि सिकरवार, अनिल शर्मा, रविंद सिकरवार, अवधेश पटसरिया, रवींद्र मिश्रा, अनिल बावरिया, आनंद माथुर, पवन खंडेलवाल, दीपक गुप्ता, संजय सिकरवार, कैलाश नारायण पाठक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सचिव अशोक गर्ग ने किया। अंत में आभार डॉ ललित मेहता ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









