युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी-हरिओम गौतम
Jan 19 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं नशामुक्ति विषय के विशेषज्ञ हरिओम गौतम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। युवाओं को नशे के दलदल से बचाना केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। वे मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड गोहद द्वारा महर्षि अरविंद महाविद्यालय में आयोजित ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
हरिओम गौतम ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत की सच्ची ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, विज्ञान और सेवा में अपनी शक्ति लगाए, तो भारत को विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू माहौर ने कहा कि ग्राम विकास से ही राष्ट्र विकास संभव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति, सामाजिक समरसता, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को जिला स्तर से ग्राम स्तर तक ले जाकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना परिषद की प्राथमिकता है।
युवा वक्ता अनमोल शर्मा ने कहा कि युवा केवल शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि समग्र दृष्टि का विस्तार है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा ने कहा कि जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच सेतु बनकर कार्य कर रही है और ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी समितियां प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, पार्षद लाखन सिंह एवं नवयुग हॉस्पिटल के संचालक लक्ष्मण सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति चौहान ने एवं आभार बृजेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मेंन्टर्स, छात्र, सीएम इंटर्न, नवांकुर सखी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









