महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, उद्योग संचालित करें

Jan 19 2026

ग्वालियर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम नई राहें-नई शुरुआत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना गांधी ने किया। कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता अजय चोपड़ा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने एमएसएमई की विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तार से बताया।
उन्होंने उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेलों में भाग लेने पर मिलने वाली सरकारी अनुदान एवं सहायता की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक उद्यमियों से इसका लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती निकुंज शर्मा ने एमएसएमई के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण फूड कार्यक्रमों, टेक्नोलॉजी एवं तकनीकी सहयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान 39 महिलाओं ने सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने हेतु अपनी रुचि व्यक्त की, वहीं सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बताया।