ब्लडमैन सुधीर राव दुरापे को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Jan 19 2026
ग्वालियर। जिंदगी फाउंडेशन हैदराबाद के तत्वावधान में थैलेसीमिया एंड सिकल सेल सोसाइटी के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के नायक, नायक दीपचंद एवं समाजसेवी प्रेम कच्छावा द्वारा सामाजिक सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में विगत 16 वर्षों से निरंतर नि:स्वार्थ योगदान के लिए ब्लडमैन सुधीर राव दुरापे को स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित किया।
हैदराबाद में आयोजित हुए. कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल से आए अनेक एनजीओ प्रतिनिधियों को भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानव सेवा के क्षेत्र में कार्यरत सेवा भावी व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









