बरैया का बयान मातृशक्ति के सम्मान पर आघात-राजौरिया

Jan 19 2026

ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा कांग्रेस पार्टी के विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा माता-बहनों एवं मातृशक्ति के विरुद्ध की गई अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में महाराज बाड़ा पर उनका का पुतला फूंककर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से फूलसिंह बरैया को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
कांग्रेस पार्टी के विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा माता-बहनों एवं मातृशक्ति के विरुद्ध की गई अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में फूलसिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बरैया के पुतले का दहन किया गया।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि बरैया का यह बयान न केवल महिलाओं के सम्मान पर आघात है, बल्कि सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है। इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने भी बरैया के बयान की कड़े शब्दों में निन्दा की।
इस अवसर पर सुमन शर्मा, समीक्षा गुप्ता, नीलिमा शिंदे, उदय अग्रवाल, खुशबू गुप्ता, मंजू तोमर, किरण भदौरिया, रामेश्वर भदौरिया, मंजू, सिकरवार, उपेन्द्र सिंह बेस, राघवेन्द्र कुशवाह, जंडेल गुर्जर, सतपाल जादौन, उषा चौहान, स्वाति अग्रवाल, प्रिया तोमर, अमर कुटे, कौशलेंद्र राजावत, प्रमोद  परमार, लवी खण्डेलवाल, अरुण बाजपेयी, रमाकांत महेते, अनिल सांखला, विकास साहू, ओमप्रकाश जाजौरिया, वीपी सिंह तोमर, बच्चूसिंह गुर्जर, जंडेल गुर्जर, विवेक भार्गव, रानू राजावत, किशोर राठौर, महेंद्र सौलंकी, अनूप उदैनिया, नरेन्द्र चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।