हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया
Jan 19 2026
ग्वालियर। राय सिंह का बाग बस्ती माधवगंज द्वारा रथ खाना स्कूल परिसर में शक्ल हिंदू समाज द्वारा एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में जन समुदाय समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सिद्धधाम कनेर झील घाटीगांव से पधारे संत अनुराग गिरी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में पार्वतीबाई विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ नरेश त्यागी ने हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के संगठित होने पर ही वह शक्तिशाली बनता है उन्होंने भारत के सदियों से आक्रमणों और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद अपनी एकता और संस्कारों के बल पर अस्तित्व बनाए रखना का उल्लेख किया। साथ ही उपस्थित जन समुदाय से हाथ उठाकर पर्यावरण की सुरक्षा एवं वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
श्रीमती प्रीता बोहरे ने पंच प्रण सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्यों पर विचार व्यक्त किए। सच्चिदानंद पचौरी ने बताया कि हिंदू को धर्म सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। जैसे की गुरु गोविंद सिंह के सपूत साहेबजादा जोरावर सिंह और साहेबजादा फतेह सिंह को मात्र 9 और 6 वर्ष की अल्प आयु में ही दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। मगर इन्होंने मौत को गले लगाना स्वीकार किया लेकिन धर्म परिवर्तन या अपनी आस्था को छोडऩे से इनकार कर दिया था।
हिंदू सम्मेलन में पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद कैलाश सांखला, श्रीमती खुशबू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन कवि शवम सिंह सिसोदिया एवं संचालन श्रीमती अंजलि समनानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शेखर बनाफल, विनोद राठौर, अयोध्या प्रसाद राठौर, कपिल अग्रवाल, नितेश धाकड़, प्रशांत दुबे, अंशु ओझा, बृजेश शर्मा, निर्मल बहिरानी, अनिरुद्ध रावत, विनय तिवारी, आवेश शर्मा, हर्षित सिंघल, रोहित तिवारी, कपिल मुदगल, महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









