खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग, गृहस्ती का सामान जला

Jan 18 2026

भितरवार। नगर के वार्ड 5 शासन में एक रहवासी के घर गैस सिलेंडर में आग लग गई। खाना बनाते समय अचानक लगी आग गैस चूल्हे से सिलेंडर तक पहुंच गई। आग भडक़ते देख घर के लोग बाहर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर बुझाया। जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड  5 शासन वेयर हाउस के पीछे निवास करने वाले महीप सिंह रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत के घर में रविवार की सुबह 10:30 बजे खाना बन रहा था। गैस के चूल्हे पर ग्रहणी खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे के अंदर लगी गैस की लेजम से गैस लीकेज हो गई जिससे आग लग गई। तीव्र गति से आग रेगुलेटर तक पहुंच गई। सिलेंडर में आग लपटें देख घर के पुरुष,महिला और बच्चे घबरा गए। और सभी लोग बाहर भाग खड़े हुए।
वहीं बताते हैं कि घर के लोगों ने आसपास के लोगों को मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान किसी ने घटना को सूचना नगर परिषद के अधिकारियों को दी। जिस पर राजू बाथम तत्काल तेजी से फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे। और फायर बिग्रेड से पानी की तेज बौछारों डालकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक आग से महीप रावत की ग्रहस्ती जलकर राख हो गई।