गहोई दिवस पर शोभा यात्रा निकालकर समाज की विभुतियों का किया सम्मान
Jan 18 2026
ग्वालियर। गहोई सेवा संस्थान व श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गहोई दिवस समारोह पर शोभा यात्रा चल समारोह एवम् समाज की विभुतियों का सम्मान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक अशोक कस्तबार व दिलीप तपा ने बताया की 18 जनवरी रविवार को प्रात: 10 बजे से शोभा यात्रा व चल समारोह प्रारंभ किया गया। चल समारोह को लश्कर पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराम कुबेर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर लश्कर पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने कहा की मुझे गहोई समाज का आशीर्वाद मिलता है, मैं गहोई समाज का हमेशा ऋणी रहूंगा।
शोभा यात्रा का लोहिया बाजार में पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण और मेवा वितरण के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर इन्द्ररगंज चौराहा, लोहिया बाजार, नया बाजार, हुजरात पुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, ऊंट पुल होते हुए अचलेश्वर मंदिर पर पहुचकर सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा में दो हजार महिलाएं पीली साड़ी में एवम् पुरूष पारम्परिक परिधान पहने हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा के पश्चात मुख्य आयोजन रंग महल में आयोजित किया गया।
रंग महल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, श्याम बिहारी गुप्ता, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, मुन्नालाल गोयल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गहोई शिरोमणि साहित्य के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को नमन करता हूं। गहोई समाज बहुत ही जाग्रत समाज है। समाज समाजिक दृष्टि से एकत्र हैं। साथ ही एक बात बोलना चाहूंगा की एकता की जो ताक़त मुझे गहोई समाज में दिखाई देती है वो और समाजों में भी होना चाहिए। मैथिलीशरण गुप्त ने अपने लेखन से क्षेत्र का ही नहीं सम्पूर्ण देश में अपना वर्चस्व बनाया था।
गहोई दिवस पर सम्मानित होने वाले में गनपत राम नीखरा, मुंशी लाल डेंगरे, लाला लक्ष्मी नारायण तपा, नवल किशोर गुप्ता खर्द एडवोकेड, संजय क_ल समाजसेवी, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सीजेएम, नीता पहाडिय़ा, राजेंद्र सेठ, डॉ प्रवेश सिजरिया, डॉ रंजत, प्रकाश लोहिया, डॉ आदित्य हेमंत मोदी, श्रीराम गोपाल नीखरा, राखी गेंडा, डॉ विकास सांवला, राम रूवरूप मोर आदि रहे। कार्यक्रम में इस्कान मंदिर की टीम द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति भी मंच के माध्यम से दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









