रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मेले में 19 जनवरी को

Jan 18 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के क्रम में मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर आज 19 जनवरी सोमवार को फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ, रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
 संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल और डॉ शिखा क_ल ने बताया कि  19 जनवरी को फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ, रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मैडल एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी आयु वर्ग में विजेता एवम् उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।