आनंद उत्सव:महिलाओं ने खेला क्रिकेट, पैरों में बैलून फंसाकर लगाई रेस

Jan 18 2026

ग्वालियर। एक ओर फुलटॉस बॉल पर चौका एवं छक्का मार कर महिलाओं एवं छात्राओं ने क्रिकेट का आनंद लिया तो दूसरी ओर युवतियों ने बैलून रेस के साथ खूब ठहाके लगाए। मौका था आनंद उत्सव-2026 के अंतर्गत गालव क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य के विभिन्न कर्मचारियों, बुवाओं, महिलाओं, विद्यार्थी, वृद्धजन आदि में बढ़ते तनाव को दृष्टिगत रखते हुए मप्र शासन द्वारा आनंद महोत्सव का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम द्वारा गालव क्रिकेट मैदान पर महिला क्रिकेट और बैलून रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिला क्रिकेट का मैच तानसेन एकेडमी और तपोभूमि तानसेन एकेडमी के मध्य हुआ।
तानसेन एकेडमी ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन का स्कोर दिया, जिसे तपोभूमि तानसेन एकेडमी ने आसानी से विजय प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ द मैच रक्षा और बेस्ट बॉलर एंजल रावत रहे।, 
दूसरी प्रतियोगिता बैलून रेस में प्रथम स्थान अंजली, दूसरा स्थान प्राची, तीसरा स्थान भारती ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव ने किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अंकुर तोमर,विजेता सिंह चौहान, अयोध्या शरण शर्मा, आनंद नामदेव, विजय चौहान, वेद राजपूत, दीपक झा आदि सम्मिलित रहे।