जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा हजार बिस्तर के अस्पताल में खिचड़ी वितरण

Jan 18 2026

ग्वालियर। हजार बिस्तर के अस्पताल कम्पू में खिचड़ी एवं गजक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शुभम जैन, विशिष्ट अतिथि सुमित सक्सेना, अतिथि प्रदीप पटेल, अमृता शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुडक़र कार्यक्रम की सराहना की। जेसीआई मेट्रो सेवा कार्यो में हमेशा अग्रणी रहता है।  जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की समस्त टीम के द्वारा नवीन सत्र की शुरुआत पीडि़त मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है के नाम पर की है।
इस अवसर पर अनुपम तिवारी, विश्वाकांत, सुधीर त्रिपाठी, विपिन अग्रवाल, अखिलेश सिंह दांगी, प्रशांत माथुर, ऋषव झा, विनय कुमार, शैलेंद्र भदोरिया, संजय यादव, संजय अग्रवाल, विराट शर्मा, शिवनारायण वर्मा, रिंकी साहू आदि उपस्थित रहे।