संतोष वर्मा के क्रियाकलापों से अजाक्स संग़ठन का कोई लेना देना नहीं-लिथोरिया

Jan 17 2026

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव मुरारीलाल लिथोरिया ने बताया कि संतोष वर्मा असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं नर्मदा पुरम भोपाल से अधिकृत पदाधिकारी नहीं हैं जिस कारण उनके किसी भी प्रकार के क्रियाकलापों और कार्यक्रमों से अजाक्स संगठन का कोई लेना देना है।
संतोष वर्मा सेवानिवृत पूर्व प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया के इशारे पर अजाक्स संगठन की छवि जनमानस में धूमिल करने के उद्देश्य से सोची समझी रणनीति के तहत अनाधिकृत रूप से अजाक्स संगठन के लेटर हैड का दुरुपयोग कर असंवैधानिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
जिससे असिस्टेंट रजिस्ट्रार, फर्म एवं संस्थाएं नर्मदा पुरम भोपाल से वैधानिक रूप से अधिकृत चौ. मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष मप्र अजाक्स का कोई लेना देना नहीं है।
 प्रांतीय महासचिव मुरारीलाल लिथोरिया ने मप्र में कार्यरत अजाक्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि आप सभी संगठन के साथ रहे व्यक्ति के साथ नहीं अजाक्स संगठन उचित मंच पर आपके हक-अधिकारों को दिलाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और हमेशा रहेगा।
 संतोष वर्मा एवं सेवानिवृत अधिकारी जेएन कंसोटिया संगठन पर अवैध कब्जा बनाए रखने के लिए अजाक्स के अधिकारियों और कर्मचारियों को गुमराह कर असंवैधानिक रूप से अजाक्स संगठन में नियुक्तियां कर संगठन को दो फाड़ कर कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं जो संघ विधान के विरुद्ध होकर हमारे लिए घोर आपत्तिजनक है।