संगीत छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ क्षतिग्रस्त वीणा का किया सुधार
Jan 17 2026
ग्वालियर। स्मार्ट ग्वालियर एवं नगर निगम द्वारा वेजाताल पर लगे हुये पत्थर से वने वाद यंत्रों में क्षतिग्रस्त वीणा जो कई टुकड़ों में टूटा पड़ा था। जिसे संगीत प्रेमी छात्रों के समूह द्वारा मिल कर ईटों के सहारे जोड़ कर फूलमाला व रोली चन्दन से पूजा कि गई। एवं अन्य वाद यंत्रों को पानी से धोकर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसे देख कर आने जाने बाले राहगीर सराहना करते नजर आ रहे थे।
संगीत छात्रों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे ग्वालियर में लगे वाद यंत्रों को जांच कर टूटे हुए वाद यंत्रों का जीर्णोद्धार कराया जाए एवं इनकी सुरक्षा के लीये इन्तजाम किया जाय। संगीत छात्रों में युवराज दुबे, मुकुल सिंह, राज कुमार, दक्ष दुबे, कृष्णा कवीर, मायंक तोमर, यश कुशवाह, नारायण कुमार, कार्तिक दुबे आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









