धूप दिन में गर्मी का अहसास करा रही

Jan 17 2026

ग्वालियर। ग्वालियर में खिल रही तेज धूप दिन में गर्मी का अहसास करा रही है। धूप इतनी तेज है कि इसमें बैठना मुश्किल हो रहा है। जबकि कमरों में ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में लोगों ने अब स्वेटर तक उतार दिए हैं।
ग्वालियर में इस साल सर्दी अपना असर नहीं दिखा रही है, इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना एवं बेहद कम आना माना जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से शहर में सर्दी बढ़ती है, अमूमन ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सर्दी के मौसम में 1 अथवा 2 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे कडक़ड़ाने वाली ठंड महसूस होती है। इसके साथ ही चलने वाली शीतलहर शरीर में कंपकंपी पैदा कर देती है, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अधिकांश दिनों में तापमान सामान्य अथवा सामान्य से अधिक ही रहा है। दिन में खिल रही तेज धूप ऐसा अहसास करा रही है जैसे मार्च-अप्रैल का महीना चल रहे हो