एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने वैस्टर्न कैटेगरी पर नृत्य की प्रस्तुति दी
Jan 17 2026
ग्वालियर। श्रीमंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल महोत्सव में 17 जनवरी को बच्चों के लिए तीन आयु वर्ग एकल डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने वैस्टर्न कैटेगरी पर नृत्य की प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि धनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक, दिनेश जैन का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने किया। आयोजन में निर्णायक मंडल आशी त्रिपाठी और बबीता जैन उपस्थित थी। डॉ शिखा क_ल ने बताया की इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मैडल एवम् प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किये गये।
इस अवसर पर धनश्याम पिरोनिया ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के मंच पर मिल रहा है बड़ी बात है और बच्चों को अपने कैरियर को लेकर सोच ऊंची रखना चाहिए।
संजय क_ल ने कहा कि ग्वालियर शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें बस मंच की जरूरत है जो हो रही है। बच्चे इसके साथ साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी मेहनत और लगन से करें। एकल डांस प्रतियोगिता में धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, मनोज कुचिया, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









