वार्ड नंबर 8 में नहर पर पुलिया निर्माण की मांग, उपाध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
Jan 16 2026
भितरवार। नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने नगर के वार्ड नंबर 8 से होकर निकली हरसी डी 3 नहर पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जल संसाधन विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।
उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि नहर के कारण स्थानीय नागरिकों, विशेषकर बच्चों और गरीब परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 8 से होकर निकली डी 3 नहर के दूसरे छोर पर नगर के लोगों की कृषि भूमि है, तो वही शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास भी संचालित होता है तो साथ में कृषि विकास विभाग का कार्यालय होने के साथ ही वहां कुछ गरीब मलिन बस्ती के परिवार लोग भी निवास रहते हैं,ऐसे में नहर पार करने के लिए कोई सुरक्षित साधन नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों से लेकर छात्रावास में निवासरत स्कूली बच्चों और अधिकारी कर्मचारियों को जोखिम उठाकर नहर एक छोर से दूसरे छोर तक आवागमन करना पड़ता है।
खासतौर पर छोटे-छोटे मासूम बच्चे, जो प्रतिदिन हॉस्टल और स्कूल पढऩे जाते हैं, उन्हें इस नहर से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में नहर का जलस्तर बढऩे से खतरा और भी बढ़ जाता है।उन्होंने कहा कि इसी नहर में पूर्व में एक दर्दनाक हादसा हो चुका है, जिसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जो बेहद चिंताजनक है। उपाध्यक्ष ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों किया जा रहा है?, यदि समय रहते पुलिया का निर्माण कर दिया जाए, तो कई जिंदगियों को सुरक्षित किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि नहर के आसपास कई गरीब परिवार निवास करते हैं, जिनके लिए यह रास्ता दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है। काम पर जाने वाले मजदूर, महिलाएं और बुजुर्ग सभी को इस नहर को पार करना पड़ता है।
पुलिया न होने से न केवल जान का खतरा बना रहता है, बल्कि लोगों का समय और संसाधन भी व्यर्थ होते हैं। कई बार मजबूरी में लोगों को लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। वक्त समस्या से लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से ज्ञापन सौंपते समय उपाध्यक्ष ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र तकनीकी सर्वे कराया जाए और पुलिया का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि जन सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है।
उपाध्यक्ष के ज्ञापन के बाद जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने आश्वस्त किया हे कि जल्द ही इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और हमारी तरफ से जल्द इसकी परमिशन दे दी जाएगी जिससे नगर परिषद इसका निर्माण कार्य कर सकती है।
वहीं उपाध्यक्ष की इस पहल का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस बार गंभीरता दिखाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिया का निर्माण हो जाता है तो बच्चों की पढ़ाई, आम नागरिकों की आवाजाही और पूरे वार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









