17वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 1 फरवरी को

Jan 16 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति का 17वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 1 फरवरी को दोपहर 12:30 चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा महिला अध्यक्ष बिना भारद्वाज महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा महिला महामंत्री रचना गौड़ ने एक पत्रकार वार्ता में दी। 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 18 जनवरी को सनातन धर्म मंदिर परिसर में ब्राह्मण मिलोत्सव जिसमें विवाह योग्य 422 लड़कियों के बायोडाटा एवं 732 लडक़ों के बायोडाटा का मंच से वाचन किया जाएगा। उन्होंने बताया समिति द्वारा 21 डॉक्टर को सनातन चिकित्सा रत्न सम्मान दिया जाएगा।