स्व. माधुरी गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा 17 जनवरी को

Jan 16 2026

ग्वालियर। शा. कन्या उ.मा. विद्यालय शिंदे की छावनी स्कूल की पूर्व प्राचार्या एवं भारतीय शिक्षण मंडल की जिला मंत्री माधुरी गुप्ता के निधन पर 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी संजय काम्पलेक्स ज्येन्द्रगंज में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। 
यह श्रद्धांजलि सभा विद्यालय परिवार एवं भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से आयोजित की गई है। ज्ञांतव्य है कि माधुरी गुप्ता का आकस्मिक निधन गत 10 जनवरी को हो गया था। वह गजराराजा स्कूल में भी शिक्षक रही थी और शिक्षक जगत में काफी लोकप्रिय थी।