एक राष्ट्र एक चुनाव पर वैचारिक मंथन 17 जनवरी को
Jan 16 2026
ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर 17 जनवरी को एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर छात्र शंखनाद कार्यक्रम एवं युवा समागम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 से ज्यादा छात्र युवा सम्मिलित होकर राष्ट्र भोज का परिचय देंगे।
उक्त जानकारी एक राष्ट्रीय चुनाव के प्रदेश सहसंयोजक गजेंद्र सिंह तोमर ने एक पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया करेंगे, वहीं विशेष अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय चिंतन की भावना को प्रबल करना है संगठन का लक्ष्य एक राष्ट्र एक चुनाव के माध्यम से होने वाले आर्थिक और प्रशासनिक लाभों के प्रति छात्र शक्ति को जागरूक करना है ताकि वे देश की लोकतांत्रिक सुधार प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके तथा बार-बार होने वाले चुनाव से शिक्षण संस्था में होने वाले व्यवधानों को समाप्त कर एक स्थिर और विकासोन्मुख भारत की नीम रखना इस संवाद का मूल ध्येय है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









