स्नान दान कर हर्षोल्लास के साथ मनाई मकर संक्रांति पर्व

Jan 14 2026

भितरवार। नगर सहित संपूर्ण ग्रामीण अंचल में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग सर्दी के बीच नदी तालाबों पर स्नान का पुण्य अर्जित करने पहुंचे। और इसके उन्होंने दान किया। वहीं मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर तिल का दान करते हुए गरीबों के बीच दान पुण्य किया गया। हर हर गंगे, जय जय गंगे के उद्घोष के साथ लोगों ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया पर बधाई देने में मशगूल रहे। पर्व को लेकर जमकर तिलकुट, लाई और फुल्का इत्यादि के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी भी दिन भर चलती रही।
 वहीं त्यौहार को लेकर नदी में सुबह- सुबह स्नान के लिए श्रद्धालु गण पहुंचे। आस्था के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। स्नान ध्यान के बाद महिला और पुरुष मंदिर पहुंचे इस दौरान नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन गोलेश्वर महादेव मंदिर, बैकुंठ धाम मंदिर के अलावा क्षेत्र के सिद्ध पीठ धूमेश्वर धाम मंदिर पर भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु गण पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर के समीप से निकली सिंध नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान धूमेश्वर धाम के महंत महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन महाराज ने भी आस्था की डुबकी लगाते हुए भक्तजनों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। और मकर संक्रांति पर्व महत्व बताया।