कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कमला राजा अस्पताल में कंबल वितरित
Jan 14 2026
ग्वालियर। मकर संक्रांति के अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्वालियर स्थित कमला राजा अस्पताल में मानवता और संवेदना से भरा सेवा कार्य किया गया। ठंड के इस मौसम में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को कंबल वितरित कर स्नेह, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सचिव कंचन राव ने कहा कि कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। सेवा, संवेदना और समर्पण—यही हमारी पहचान।
इस दौरान संगठन अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय (काली पंडित), उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव कंचन राव, संगठन मंत्री ऋषि जैन, मीडिया प्रभारी हेमंत टुन्डेलकर, हेमलता राव, शेली शर्मा, शिवांगी शर्मा, एडवोकेट ममता जादौन, शुभेच्छा सिकरवार, रमन भार्गव एवं श्रेयांश जैन की गरिमामयी सहभागिता रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









