मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर इकाई ने वृद्धाश्रम में गजक और गर्म कपड़े किए वितरण

Jan 14 2026

ग्वालियर।  मकर संक्रांति पर्व पर लक्ष्मीगंज वृद्धाश्रम में पहुंचकर मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर इकाई की अध्यक्ष रेखा गंभीर के नेतृत्व में 23 वृद्ध माताओ को गर्म कम्बल, गर्म टोपी, गुड तिल के लड्डू, गजक, बिस्कुट देकर सम्मान कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा एवं संरक्षक ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन उपाध्यक्ष विनय जैन, सुलभ श्रीवास्तव, आश्रम के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, प्रभात शर्मा,मोहित शर्मा, मोहम्मद आदिल, मोजूद रहे।
इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने सभी को मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि आज का दिन केवल मकर संक्रांति का ही दिन नहीं है आज सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ गति करेंगे इससे दिन तिल तिल कर बड़े होते जाएंगे और रात छोटी होती जाएंगी।
भीष्म पितामह ने आज के दिन सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार उस समय किया था जब वो वाणों की शैय्या पर लेते हुए थे उन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था उन्होंने अपने प्राण उत्तरायण के सूर्य होने पर त्यागे थे। उत्तरायण के दिन देवताओं के दिन कहलाते है। इन छह माह में विवाह, गृह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा आदि शुभ कार्य होते हैं। यह दिन नये बदलाव, ऊर्जा, उठाव के दिन है।
प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा ने कहाकि वृद्ध मांओ को देख कर विचार आता है कि कभी सोचा नहीं था इस तरह के दिन भारत में आएंगे जहां सम्पन्न घरों के बहु बेटी अपने माता पिता सास ससुर का सबकुछ लेकर उन्हें वृद्धाआश्रम छोड़ जायेंगे। इन मां की आंखों में ऐसा लगता हैं अपने बेटा बेटी बहु को खोज रही हो भारत के हर युवा युवती से कहना चाहूंगा कि अपने माता पिता की सेवा करें। बेटा बहु का फर्ज पूरा करिए ताकि आप की आने वाली पीढ़ी आप को साथ रखे।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा ने कहा कि हमारी मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम सन् 2018-19 से ऐसे मानव जीवन से संबंधित कार्यों में समय समय पर सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। हमने अनेक बार लोगों को रोड पर बहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही चले अभियान चलाया, रोड एक्सीडेंट होने पर घायल व्यक्ति को पहले नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य लाभ दिलाए, कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाए अपनी ओर दूसरे की जान बचाए , इसके लिए पोल पर रिफ्लेक्टर अभियान समय समय चलाया।