मकर संक्रांति पर एमआईटीएस के क्रिकेट ग्राउंड में मना पतंग उत्सव
Jan 14 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) द्वारा होलिस्टिक हेल्थ क्लब एवं द आर्किटेक्ट क्लब के सौजन्य से माधव प्रोद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान-सम-विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशाल पतंग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस प्रशांत मेहता, एमआईटीएस-डीयू के कुलपति डॉ. आरके पंडित एवं प्रति-कुलपति डॉ. मंजरी पंडित उपस्थित हुए। अतिथिगणों ने स्वयं पतंग उड़ाकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा उनके बीच उत्साह एवं ऊर्जा का प्रसार किया। इस ऊर्जावर्धक आयोजन ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजानों में अपार उत्साह का संचार किया।
विश्वविद्यालय का आकाश विभिन्न रंग-बिरंगी पतंगों से आच्छादित हो गया, जिससे चारों ओर आनंद की लहर चल उठी। पतंगों के रोमांचक द्वंद्व, सूर्य देव की आराधना एवं विद्यार्थियों के जोरदार नारों के साथ इस पर्व का अलौकिक आनंद का अनुभव किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार सागर, प्रो. दीपकिशोर परसेडिय़ा, डॉ. सुरेंद्र कुमार चौरसिया, अंश कैन, अमन कुमार, अनुराग भदौरिया, कृष्णा अग्रवाल, प्रज्ज्वल शर्मा, प्रज्ज्वल राय, दुष्यंत शर्मा, हकीम सिंह सेंगर, कार्तिक कुशवाह, रोहित गौड़ आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









