दिल्ली में ड्रायफ्रूट्स एक्सपो 23 से

Jan 14 2026

ग्वालियर। नई दिल्ली में 23 जनवरी से आयोजित ड्रायफ्रूट्स एक्सपो को लेकर नट्स और ड्रायफ्रूट काउंसिलिंग ऑफ इंडिया ने ग्वालियर के ड्रायफ्रूट कारोबारियों के साथ एक निजी होटल में कार्यक्रम किया।
दालबाजार व्यापार समिति के सचिव विवेक जैन लिल्ले ने बताया कि भारत के ड्रायफ्रूट कारोबारी एवं आयात निर्यात एवं पैकेजिंग करने वाले ड्रायफ्रूट कारोबारियों की राष्ट्रीय संस्था एनडीएफसी द्वारा दिल्ली के यशोभूमि द्वारका में 23 से 25 जनवरी तक ड्रायफ्रूट एक्सपो और सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत सहित कई देशों के व्यापारी अपने उत्पाद का प्रदर्शन और व्यापारिक संबंध स्थापित करेंगे।
काउंसिल के अचीन अग्रवाल, दिव्यांश सेठी और सन्नी जग्गा ग्वालियर आए और सभी कारोबारियों को आमंत्रित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, अशोक गोयल, तरुण गोयल, दाल बाजार के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, संजय बंसल, समीर अग्रवाल, मनीष गोयल, पंकज गोयल आदि उपस्थित रहे। संचालन विवेक जैन एवं आभार समीर अग्रवाल ने व्यक्त किया।