मकर संक्रांति पर रंग बिरंगी पतंगो से एमएलबी मैदान रंगीन हुआ

Jan 14 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व गहोई सेवा संस्थान द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाओ महोत्सव 2026 का आयोजन एमएलबी कालेज ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे से किया गया। प्रतियोगिता में सभी पतंग उड़ानें वाले प्रतिभागियों को पतंग और मंजा नि:शुल्क दिया गया था। 
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल व अशोक कस्तबार ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाओ महोत्सव आयोजित किया गया था। पतंग उड़ाओ महोत्सव में जिसने भी भाग लिया उन्हें पुरस्कृत किया गया।
संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ पारम्परिक त्यौहारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में सुरेश दादा, रामकुमार गोयल, अशोक जैन, धीरज गोयल, मुकेश कसाव, सुभाष गुप्ता,  मनीष झा, हार्दिक धाकड़, गौतम झा, नंदू कुशवाहा, मोहित कजोलिया, लोकेंद्र ,यश शर्मा, रूद्र सिंह, दक्ष कुशवाह, शौर्य करोसिया आदि उपस्थित रहे।