विधायक डॉ. सिकरवार ने वार्ड 60 में किया विकास कार्यो के लिये भूमिपूजन

Jan 13 2026

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मंगलवार को वार्ड 60 के अंतर्गत आने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाउण्ड्री बॉल एवं सीसी फर्श निर्माण कार्य के लिये क्षेत्रीय पार्षद केदार बरहादिया के साथ भूमिपूजन किया। बाउण्ड्री बॉल एवं सीसी फर्श निर्माण कार्य करीब 23 लाख रूपये से कराया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। विधायक डॉ. सिकरवार ने लोगों की अन्य समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।