संस्कार भारती का स्वर शतकम 14 जनवरी को

Jan 13 2026

ग्वालियर। संस्कार भारती महानगर ग्वालियर की स्वर शतकम आयोजन समिति द्वारा आज 14 जनवरी बुधवार को शाम 4 बजे से स्वर शतकम का आयोजन जेयू के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में किया जाएगा।   कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह  आर रामदत्त चक्रधर होंगे।
कार्यक्रम में संस्कार भारती द्वारा 5 और 6 जनवरी को कराई गई विद्यालयीन और महा विद्यालयीन प्रतियोगिताओं के विजेता तीन टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान गायन, वादन और नृत्य का प्रदर्शन भी मंच से किया जाएगा।