डॉ. सुधीर दुरापे व नमृता सक्सैना हुई सम्मानित

Jan 13 2026

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद ने पराजित मानसिकता से बाहर निकलने का मार्ग दिखाते हुए युवाओं से आव्हान किया था कि प्रत्येक कार्य राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ करना चाहिए, यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर ने भारतीय सिन्धु सभा-ग्वालियर की युवा शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।
नई सडक़ स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन के विवेकानंद सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखण्ड राष्ट्र निर्माण में परिवार एवं समाज की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी तथा युवा सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित इंदापुरकर ने कहा कि स्वामी जी कहा करते थे कि हम समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए जो कर सकते हैं वह अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन के डॉ. सुधीर दुरापे, कृष्णालय की नमृता सक्सैना, कामाक्षी जादौन, विनय गुप्ता, डॉ. यश देवले, अक्षरा पुष्पद, सोमेश वाधवानी, सिमरन संतवानी,ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन, दिल से सेवा फाउंडेशन, हम हैं ना जीवाश्रम के सुनील राठौर सहित अंय को सम्मानित किया गया।