पहली बार गंदे पानी पर हुई जल-सुनवाई
Jan 13 2026
ग्वालियर। नलों से गंदा पानी सप्लाई होने की समस्या को लेकर प्रशासन अब ढील-ढाल नहीं बरत रहा है। नगर निगम ने पहली बार जल-सुनवाई प्रारंभ की है। यह जल सुनवाई सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं पीएचई के उपखण्डों में आयोजित की गई।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 12 पर पहुंचकर गंदे पानी की जलसुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद अधिकारियों को कम बसूली पर फटकार भी लगाई। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा गंदे पानी के मामले पर सख्ती बरतने के बाद नगर निगम द्वारा पहली बार जल-सुनवाई शुरू की गई है।
इस जल सुनवाई में नलों से आ रहे गंदे पानी की समस्या को सुना गया और उनके निराकरण के लिए तत्काल पीएचई विभाग के अमले को भेजकर उन्हें ठीक कराया गया। यह जल सुनवाई प्रति मंगलवार को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर आयोजित की जाएगी, साथ ही यहां पर पीएचई विभाग के अधिकारी जल सुनवाई करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









